उधवा: उत्तरी बेगमगंज स्थित वेद व्यास इंडेन गैस गोदाम से खाली सिलेंडर चोरी, CCTV में कैद
राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तरी बेगमगंज स्थित वेद व्यास इंडेन गैस गोदाम में शुक्रवार की रात्रि को खाली गैस सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में गैस गोदाम संचालक चैतन्य मंडल ने शनिवार को अपराह्न करीब 5 बजे बताया कि शुक्रवार की देर रात उनके गोदाम से खाली सिलेंडर की चोरी हो गई।