कुडू: कुड़ू में 80 लाख की अवैध शराब जब्त, धान की भुसी के नीचे छिपी थीं 790 पेटियां; बिहार में कीमत 2 करोड़
लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार सुबह करीब 9 बजे पंजाब के चंडीगढ़ से बिहार भेजी जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब लदा मालवाहक ट्रक जब्त किया है। ट्रक को बाहर से धान की भुसी लदा दिखाया गया था, जबकि उसके डाले में शराब की 790 पेटियां छिपाकर रखी गई थीं।