फतुहा: महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ डॉ रामानंद यादव फतुहा विधानसभा से नामांकन के लिए पटना सिटी पहुंचे
Fatwah, Patna | Oct 15, 2025 महागठबंधन की हजारों कार्यकर्ताओं के साथ डा रामानंद यादव ने फतुहा विधानसभा से राजद उम्मीदवार के रूप में नामांकन के लिए पटना सिटी डीसीएलआर कार्यालय के लिए अपने आवास मौजीपुर से निकले हैं। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव और युवा नेता तेजस्वी यादव ने चौथी बार फतुहा से मुझे पार्टी से उम्मीदवार बनाया है। फतुहा की जनता मुझे चौथी बार विजयी बनाएंगें।