👉#पन्नी के नीचे जिंदगी काट रहे दृष्टिहीन चंदन का ‘उड़ान एक उम्मीद’ ने थामा हाथ
--#जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची मानव सेवा है, ईश्वर ही लोगों को ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित करता है : नीलम गुप्ता
--#मीडिया से जानकारी मिलने पर नीलम गुप्ता पहुंचीं चंदन के पास
--#पिता-पुत्र के रहने से लेकर इलाज तक की व्यवस्था कराने का दिया भरोसा
--#फल-फ्रूट और जरूरी सामान के साथ नकद आर्थिक सहायता भी दी
शाहजहांपुर। जन्म से आंखों की रोशनी नहीं मिली। सिर पर छत नहीं और सहारे के नाम पर बुजुर्ग पिता। नौ वर्षीय दृष्टिहीन चंदन सिंह की जिंदगी पिछले करीब एक माह से ओसीएफ मंदिर के सामने पन्नी के नीचे गुजर रही थी। बेटे के लिए सुरक्षित ठिकाने की उम्मीद में पिता रक्षपाल डीएम से लेकर ददरौल विधायक तक गुहार लगा चुके हैं। चंदन की स्थिति की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिलने पर ‘उड़ान एक उम्मीद वेलफेयर फाउंडेशन’ की अध्यक्ष नीलम गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पिता-पुत्र का हाल जाना और मदद का भरोसा दिया।
नीलम गुप्ता ने चंदन के लिए फल-फ्रूट और खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध कराई। कपड़े और चादर समेत जरूरत का सामान भी दिया। उसकी दवाइयों के लिए नकद आर्थिक सहायता की। उन्होंने पिता-पुत्र के रहने की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी भी उठाई है। रैन बसेरा में उनके रहने की व्यवस्था कराई जाएगी। नीलम गुप्ता ने कहा कि चंदन और उसके पिता को आगे भी जरूरत के अनुसार हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
#जरूरतमंदों की मदद में लगातार सक्रिय हैं नीलम गुप्ता
उड़ान एक उम्मीद की अध्यक्ष नीलम गुप्ता लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों के साथ जरूरतमंदों की मदद के लिए वह लगातार आगे आती रही हैं। महिलाओं और छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए भी संस्था की ओर से अभियान चलाए जाते हैं। सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता को लेकर भी संस्था लगातार काम कर रही है।
चंदन की मदद के दौरान संस्था की सचिव रेखा मोदी और महामंत्री शैली गुप्ता भी मौजूद रहीं। संस्था के पदाधिकारियों ने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। नीलम गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंद की मदद करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। ईश्वर ही लोगों को ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने रक्षपाल से कहा कि अब आपके साथ हमारी संस्था है। जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद के लिए संस्था खड़ी रहेगी।
पन्नी के नीचे जिंदगी गुजार रहे चंदन और उसके पिता के लिए संस्था की यह पहल राहत लेकर आई है। रहने की व्यवस्था और इलाज में सहयोग मिलने से परिवार को आगे की जिंदगी के लिए नई उम्मीद मिली है।
Suresh Kumar Khanna Neelam Gupta Archna Verma Nagar Ayukt Shahjahanpur DM Shahjahanpur Varsha Goswami Arvind Kumar Singh Ajeet Kumar
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Sep 17, 2026