जहानाबाद: परसबीघा थाने की पुलिस ने तीन माह पूर्व लापता हुई नाबालिग लड़की को किया बरामद, धारा 183 के तहत बयान दर्ज
मार्च माह में परस बीघा थाने को सूचना मिली थी कि एक नाबालिक बच्ची घर से कहीं चली गई है। जिसके बाद थाने में कांड संख्या 56/25 के तहत अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था। जहां दिनांक 23.06.25 को नाबालिक बच्ची को बरामद करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। जिला प्रशासन के द्वारा सोमवार दिन में करीब 3 बजे जानकारी दी गई।