टिब्बी: तलवाड़ा झील में पुलिस की कार्रवाई, 514 ग्राम अफीम के साथ एक युवक किया गया गिरफ्तार
तलवाड़ा झील थाना पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक युवक को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी श्री जगदीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई युवी वाशिंग स्टेशन के पास कच्चे रास्ते पर की। जानकारी के अनुसार पुलिस को देखकर संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक की जब तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 514 ग्राम अफीम बरामद हुई।