खलीलाबाद: रिज़र्व पुलिस लाइन में निर्मित आधुनिक गेस्ट हाउस और आंतरिक सड़कों के निर्माण का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक ने किया
खलीलाबाद रिज़र्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने निर्माणाधीन आधुनिक गेस्ट हाउस एवं आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्यों का जायजा लिया।उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। यह जानकारी पुलिस मीडिया सेल ने सोमवार सायं 6:30 बजे दी है।