सादाबाद: पुलिस व आबकारी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया, बाइक बरामद
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण तथा बिक्री पर अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत जनपद में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कार्यवाही के क्रम में सादाबाद कोतवाली पुलिस एवं आबकारी टीम की संयुक्त कार्यवाही में नौगांव निवासी 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से 90 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब व घटना मे प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल बरामद हुई है।