कालपी: कालपी तहसील के नए खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कटियार बने, चार्ज लेते ही मिलावटखोरों के खिलाफ चलाया अभियान
Kalpi, Jalaun | Jul 9, 2026 उन्नाव से स्थानांतरित होकर आए अनिल कटियार ने कालपी तहसील के नए खाद्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने गुरुवार दोपहर 3:30 बजे कालपी, कदौरा और इटौरा बाजारों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मिलावटखोरों के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा।