बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट परिसर के वीसी रूम में जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित, कलेक्टर ने आमजन की समस्याओं को सुना
बांसवाड़ा,सम्पर्क समाधान की जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में शुकवार दोपहर 2 बजे सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी केन्द्र में आयोजित की गई। जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाललाल स्वर्णकार सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।