बांसवाड़ा: नवागांव भूतिया डूंगरी स्कूल के मैदान की जमीन पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया
उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार बांसवाड़ा तहसील क्षेत्र कि ग्राम पंचायत नवागांव के प्राथमिक विद्यालय कि ज़मीन पर हो रहे अतिक्रमण को मौके पर कार्यवाही कर गुरुवार को हटाया गया। शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार नायब तहसीलदार जसकिरण हुवोर के नेतृत्व में राजस्व टीम हल्का गिरदावर पटवारी तथा पुलिस प्रशासन, द्वारा मौके पर सीमज्ञान कर तत्काल अतिक्रमण हटाया गया।