कैसरगंज: घाघरा घाट स्थित डाक बंगले में 10 मछुआरों को मिली नाव, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
घाघरा घाट स्थित डाक बंगला परिसर में मत्स्य विभाग की ओर से मछुआरा समाज के पात्र लाभार्थियों को नावों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मछुआरों को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आजीविका को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैसरगंज के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गौरव वर्मा रहे। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंत और मत्स्य विभाग के निदेशक बाबूराम समेत