गुप्त सूचना के आधार पर झाझा नगरक्षेत्र के बाबुबांक में एक खटाल पर पुलिस ने छापेमारी कर 11 लीटर देशी शराब शुक्रवार 2 बजे बरामद किया। थानाध्यक्ष मिंटु कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि बालदेव यादव के खटाल में शराब रखा हुआ जिसके बाद छापेमारी कर शराब बरामद किया वही बालदेव यादव को भनक मिलने पर वह फरार हो गया जिसके विरुद्ध पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है।