गुरुवार को महुली थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों से मारपीट करने के मामले में पांच अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। आरोपियों को मजिस्ट्रेट न्यायालय के लिए रवाना किया गया है।