धनघटा: मिठना सिठना में स्थित ताराचंद महाविद्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन
धनघटा तहसील क्षेत्र के मिठना सिठना में स्थित ताराचंद महाविद्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का दिन में 11:00 बजे से आयोजन किया गया है। विधायक गणेश चौहान ने वर वधु को आशीर्वाद एवं उनके सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।