राजपुर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सिद्धार्थ कुमार,एलडीएम सतीश कुमार ने उत्तमपुर गांव के ग्रामीण एवं इंडियन बैंक शाखा के बैंक प्रबंधक के साथ बैठक की गई। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि इंडियन बैंक की शाखा को उत्तमपुर गांव से बाहर स्थानांतरित नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने जोरदार विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि बैंक गांव के लोगों की जरूरत और भरोसे का केंद्र है।