भीलवाड़ा: दादाबड़ी में बावड़ी में तैरता मिला 4 दिन से लापता बुजुर्ग का शव, फैली सनसनी, पुलिस जुटी जांच में
भीलवाड़ा के भीमगंज थाना क्षेत्र स्थित दादाबाड़ी इलाके में गुरुवार सुबह आत्माराम मुक्ति धाम की बावड़ी में एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक पिछले चार दिनों से घर से लापता थे। उनका शव घर से करीब 400 मीटर दूर स्थित एक धार्मिक स्थल की बावड़ी में तैरता हुआ मिला।