गिरिडीह: सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता व श्रमदान कार्यक्रम, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक नमन
सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को गिरिडीह में स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांधी चौक में सुबह 8 बजे स्वच्छता अभियान चलाने के पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। गिरिडीह नगर मंडल कार्यालय में भी स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया।