शिवपुरी नगर: सरहद पर तैनात जवान दफ्तरों में परेशान, तहसीलदार की रिपोर्ट में अवैध प्लॉटिंग का खुलासा
शिवपुरी जिला मुख्यालय पर आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कल मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक देश की सेवा में तैनात सीआरपीएफ जवान ने अपनी व्यथा कलेक्टर के समक्ष रखी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अर्पित वर्मा ने तत्काल तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए, जिसके बाद जमीन के नामांतरण न होने के तकनीकी कारणों का खुलासा हुआ।