कालपी: ग्राम पाली के जंगल में बोरी में संदिग्ध मांस मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुँचे एसडीएम व सीओ, खड़ी मिली 4 बाइकें
Kalpi, Jalaun | Feb 15, 2025 कदौरा थाना के ग्राम पाली के जंगल में शनिवार सुबह करीब 11 संदिग्ध मांस मिलने से हड़कंप मच गया, वही संदिग्ध मांस मिलने वाली जगह से कुछ ही दूरी पर 4 संदिग्ध बाइकें भी खड़ी हुई मिली, सूचना मिलते ही एसडीएम सुशील कुमार सिंह और सीओ अवधेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे, पुलिस टीम ने मांस को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भिजवा दिया है, वहीं पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।