काको: काको स्थित दीदी अधिकार केंद्र से बदली महिला की जिंदगी, मिला न्याय और सम्मान
Kako, Jehanabad | May 24, 2026 जहानाबाद के काको प्रखंड स्थित “दीदी अधिकार केंद्र” ग्रामीण महिलाओं के लिए न्याय और सशक्तिकरण का केंद्र बनकर उभर रहा है। जीविका द्वारा संचालित इस केंद्र के माध्यम से महिलाओं को घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और कानूनी सहायता से जुड़ी मदद दी जा रही है। नोनही पंचायत की विभा देवी को भी केंद्र से परामर्श और सहयोग मिला, जिससे पारिवारिक विवाद खत्म हुआ और जीवन बेहतर हुआ।