आज भराड़ीसैंण (गैरसैंण) स्थित उत्तराखण्ड विधानसभा भवन में सत्र प्रारंभ होने से पूर्व, माननीय नेता प्रतिपक्ष Yashpal Arya एवं कांग्रेस विधानमंडल दल नें प्रदेश की जनभावनाओं, जन-अधिकारों और जनहित से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विपक्ष का आरोप है प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, महिला अपराध, बेलगाम महँगाई, बेरोज़गारी, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं एवं पलायन जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही तय होनी ही चाहिए। उत्तराखण्ड की जनता के हक़, सम्मान और सुरक्षित भविष्य की इस लड़ाई में हम सदन से सड़क तक पूरी मजबूती से आवाज़ उठाते रहेंगे। जनहित और जन-अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा, जनता के हक़ और हुकूक के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
Indian National Congress Indian National Congress Uttarakhand #uttarakhand #devbhoomi #Gairsain #Bhararisain #Congress #accountability #unemployment #UttarakhandAssembly #उत्तराखण्ड