बारां: प्रकाश पुरा गांव के तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बालिका की हुई मौत, शव बिना पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंपा गया
Baran, Baran | Jun 7, 2025 भंवरगढ़ थाना क्षेत्र के प्रकाशपुरा गांव स्थित तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बालिका की मौत हो गई परिजनों ने पीएम की कार्यवाही से इनकार करते हुए शव लेकर चले गए अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलूवा राम ने बताया कि इंदिरा बाई 13 वर्ष पुत्री भागचंद खैरवा की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी परिजन व ग्रामीण बालिका को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां इसे मृत् घोषित कर दिया।