मुगलसराय: मुगलसराय में राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में बांटे फल, मनाया उत्सव
मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार दोपहर 01 बजे को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजकीय महिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों में फल वितरित कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद गल्ला मंडी स्थित कैंप कार्यालय में केक काटकर गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें काफ़ी लोग शामिल हुए।