नीमडीह: रघुनाथपुर ब्लॉक हाट के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, तीन युवक गंभीर
नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर ब्लॉक हाट के पास शुक्रवार की शाम करीब चार बजे दोपहिया वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. इस दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को इलाज के लिए नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया.