बाली: सेसली गांव में जैन तीर्थ पहुंचे पाली कलेक्टर, सरपंच ने बताई गांव की समस्याएं, जल्द समाधान का आश्वासन दिया
Bali, Pali | Apr 13, 2025 बाली के सेसली गाँव मे पाली के जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने रविवार शाम 5 बजे सेसली ग्राम पंचायत स्थित जैन तीर्थ के दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर जैन मंदिर ट्रस्ट कमेटी ने उनका विशेष स्वागत किया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच जगदीश चौधरी ने कलेक्टर के समक्ष गांव की विभिन्न समस्याओं को रखा। कलेक्टर ने सरपंच को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का जल्द ही समाधान होगा।