पूरनपुर: सीएचसी में लगे नगरपालिका के वाटर फ्रीजर की टोटी हुई चोरी, तीमारदार परेशान हुए
पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नगर पालिका के द्वारा स्वर्गीय मीरा सक्सेना एडवोकेट की स्मृति में निःशुल्क जल सेवा के तहत वाटर फ्रीजर लगवाया गया है। फ्रीजर लगने से तीमारदारों को ठंडा पानी पीने को मिल रहा है। इसके लगना से राहगीरों को भी पानी के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ता है। मंगलवार की रात में चोर ने फ्रीजर में लगी टोटी खोल ली।