अतरी: होली पर्व को लेकर अतरी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
Atri, Gaya | Feb 27, 2026 अतरी थाना परिसर में शुक्रवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतरी थाना अध्यक्ष राज कौशल ने की। इस अवसर पर अतरी बीडीओ धनंजय कुमार भारती, अतरी सीओ दिलीप कुमार मोहड़ा सीओ राकेश रंजन उपस्थित थे। बीडीओ धनंजय कुमार भारती ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, इसे आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।