बिजावर: केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ आंदोलन जारी, दूसरे दिन भी काम ठप, बड़ी संख्या में आदिवासी एकजुट
पन्ना-छतरपुर सीमा पर केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में आदिवासी किसानों का आंदोलन शुरू हो गया है। दिल्ली जाने से रोके जाने के बाद हजारों लोग, खासकर महिलाएं, बांध स्थल पर डट गईं और दूसरे दिन भी 44,000 करोड़ की परियोजना का काम बंद रहा। आंदोलनकारियों ने प्रशासन पर दमन और बिना सहमति जमीन अधिग्रहण के आरोप लगाए, वही अमित भटनागर ने मंगलवार की शाम 4 बजे बताया है।