हरिद्वार: हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत जारी
हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार का इन दिनों लगातार भव्य स्वागत हो रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान उनके आगमन पर क्षेत्रवासियों द्वारा ढोल-नगाड़ो और फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत देखा जा रहा है। इसी क्रम में हरिद्वार जनपद के भगवानपुर क्षेत्र में पहुंचे उमेश कुमार का क्षेत्रवासियों के जनसैलाब ने भव्य स्वागत कर उनका समर्थन किया।