हरिद्वार: पुलिस ने रायपुर दरेडा गांव से एक युवक को देसी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में दर्ज किया केस
पथरी थाना पुलिस ने आज रायपुर दरेडा गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम उस्मान है जो बोडाहेड़ी गांव का निवासी है। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद पथरी थाना पुलिस ने उसे आज ही कोर्ट में पेश कर दिया है।