बरगढ़: खीरे की खेती से आत्मनिर्भर बने अली मोहमद, भंडरिया-बड़गड़ बाजारों में शुरू हुई बिक्री
गढ़वा जिले के भंडरिया प्रखंड मुख्यालय निवासी अली मोहमद ने पारंपरिक खेती से अलग हटकर खीरे की खेती कर अच्छी पहल की है। उनकी खेतों में तैयार हुई खीरे की फसल अब बाजारों तक पहुंचने लगी है। भंडरिया, बड़गड़ सहित आसपास के कई बाजारों में खीरे की बिक्री शुरू हो गई है, जहां लोगों को ताजा और हरी सब्जियां मिल रही हैं। अली मोहमद ने बताया कि उन्होंने मेहनत और आधुनिक तरीके