करपी: मुबारकपुर गांव में दो गुटों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में कई लोग जख्मी, केस दर्ज
Karpi, Arwal | Jan 27, 2024 मुबारकपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें मामूली रूप से कई लोग जख्मी हो गए। इस मामले में दोनों ही पक्षों की ओर से बंसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उमेश्वर सिंह और संतोष कुमार के बीच कई महीनों से विवाद चल रहा था इसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है।