रफीगंज: रफीगंज रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो स्टैंड के लिए हुआ निविदा
रफीगंज रेलवे स्टेशन परिसर स्थित ऑटो स्टैंड की निविदा तिरूपति एसोसिएट को मिली है। शुक्रवार संध्या 5:30 में इस संबंध में रिषु रंजन ने बताया कि 29 मई 2026 से वर्ष 2028 तक के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल द्वारा तिरूपति एसोसिएट को निविदा प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां यात्रियों के लिए 24 घंटे पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।