डिंडोरी जिले के सीधो खमरिया गांव में अज्ञात कारण के चलते छत के ऊपर रखे धान की पैरा में अचानक आग लग गई जिसके कारण गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम 5:00 बजे अचानक छत के ऊपर रखें पैरा में आग लग गई जिसके चलते ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया ।