सरीला: जरिया थाना के कछवाकला तिराहे के पास वृद्ध ठेकेदार की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र में जमीन विवाद की पैरवी करना एक वृद्ध ठेकेदार को भारी पड़ गया। गोहांड निवासी ठेकेदार देशराज की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो कुल्हाड़ियां भी बरामद कर ली गई हैं।