सांगानेर: जयपुर-जोबनेर सड़क मार्ग पर सांडों की लड़ाई से बीच सड़क पर मची अफरा-तफरी, बाइक सवार लोग हुए घायल
जयपुर जोबनेर सड़क मार्ग पर दो सांडों की लड़ाई के दौरान मोटरसाइकिल सवार लोग हादसे का शिकार हो गए सड़क पर अचानक आपस में भिड़ रहे सांडों की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल बाइक सवार को सड़क से हटाकर प्राथमिक सहायता दी। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।