डिंडौरी: दिशा लर्निंग सेंटर पुलिस लाइन डिंडौरी एवं आवासीय परिसर में पुलिस ने चलाया सेफ क्लिक 2.0 अभियान, दी जानकारी किया जागरूक
डिंडौरी के दिशा लर्निंग सेंटर एवं आवासीय परिसर पुलिस लाइन में पुलिस ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे साइबर जागरूकता सेफ क्लिक 2.0 अभियान चलाकर छात्रों एवं महिलाओं को फर्जी लिंक ओटीपी फ्रॉड क्योआर कोड फ्रॉड डिजिटल अरेस्ट सोशल मीडिया सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया। पुलिस ने साइबर क्राइम और बचाव को लेकर जानकारी दी ।