सगड़ी: बांसथान मोड़ पर गन्ना लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, ट्रॉली के नीचे आने से युवती की दर्दनाक मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी
आजमगढ़ के महराजगंज थाना अंतर्गत महराजगंज बिलरियागंज मार्ग स्थित बासथान मोड़ पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ना लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर के बाद युवती ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गई । जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शोभा पुत्री शिवबचन अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से बिलरियागंज से महराजगंज की ओर जा रही थी ।