रामनगरी अयोध्या के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित राम पथ पर बीती रात करीब 1:30 बजे एक रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कानपुर से अयोध्या आ रही फतेहपुर डिपो की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर बने डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। बस में लगभग 20 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।