Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image

अररिया, 24 जून 2026 32 महिलाओं व किशोरियों को ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का मिला प्रमाणपत्र महिलाओं और किशोरियों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), अररिया द्वारा आयोजित 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली 32 महिलाओं एवं किशोरियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सरकार की ओर से निःशुल्क भोजन एवं आवासीय सुविधा के साथ संचालित किया गया था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना था। समापन समारोह को संबोधित करते हुए एसबीआई के अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम), अररिया इंदु शेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री के कौशल विकास के संकल्प के अनुरूप महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि ब्यूटी पार्लर जैसे व्यावसायिक प्रशिक्षण से महिलाएं स्वयं का रोजगार शुरू कर सकती हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकती हैं। वहीं, एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), अररिया के निदेशक किशोर कुमार यादव ने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तो वे अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा एवं परिवार की समुचित देखभाल कर सकेंगी। इससे न केवल परिवार बल्कि राज्य और देश के विकास को भी गति मिलेगी। इस अवसर पर प्रशिक्षिका शिखा कुमारी जयसवाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ब्यूटी पार्लर व्यवसाय से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं एवं किशोरियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें नया आत्मविश्वास मिला है और अब वे आत्मनिर्भर बनकर अपने साथ-साथ अपने परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने में सक्षम होंगी। समापन समारोह में प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। जिला प्रशासन अररिया Information & Public Relations Department, Government of Bihar

11 views | Araria, Bihar | Jun 24, 2026

MORE NEWS