मुंगावली: ढुरेर गांव में हनुमान मंदिर के पास अवैध हथियार के साथ 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज
मुंगावली पुलिस को शुक्रवार को शाम लगभग 4 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कोई ढुरेर गांव में हनुमान मन्दिर के पास अवैध हथियार ले कर घूम रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से ढुरेर निवासी श्रीराम उर्फ हल्के कलावत उम्र 25 वर्ष को अवैध लोहे का बका लेकर घूमते हुए मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है ।