रहटगांव: रहटगांव थाना क्षेत्र में भोमका बाबा और बड़झीरी के बीच माचक नदी पर झरने का मनमोहक नज़ारा, सावधानी ज़रूरी
रहटगांव थाना क्षेत्र में भोमका बाबा और बड़झीरी के बीच माचक नदी पर इन दिनों झरने का मनमोहक नजारा देखने को मिल रहा है। बारिश के बाद नदी में पानी बढ़ने से यहां प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बन रहा है। आसपास के लोग और प्रकृति प्रेमी इस खूबसूरत नजारे का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। हालांकि, पानी का बहाव और जलस्तर अधिक होने के कारण यहां सावधानी बेहद जरूरी है।