बलरामपुर: नगर पालिका परिषद अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने भाजपा कार्यालय से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की
4 अप्रैल शुक्रवार 12:00 बजे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यालय तुलसी पार्क से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की उन्होंने कहा कि नगर की प्रत्येक वार्ड में लोगों को साफ सफाई एवं स्वच्छता के लिए अभियान चलाकर प्रेरित किया जाएगा।