राजकीय महाविद्यालय सलूणी, चम्बा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Pahadi News Suneel Pahadi ✍️
सलूणी (चम्बा), 12 नवम्बर 2026: राजकीय महाविद्यालय सलूणी, जिला चम्बा की विधिक प्रकोष्ठ (Legal Cell) द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), चम्बा के सहयोग से राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताहव्यापी आयोजनों के अंतर्गत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, संवैधानिक संरक्षण, न्याय तक पहुँच तथा दैनिक जीवन में विधिक जागरूकता के महत्व के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक बनाना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर भी मिलेगा कि समाज के सभी वर्गों, विशेषकर कमजोर एवं वंचित वर्गों तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित करने में विधिक सेवा प्राधिकरणों की क्या भूमिका है।
इस अवसर पर श्रीमती शकुन, उप मुख्य विधिक सहायता बचाव परामर्शदाता (Deputy Chief Legal Aid Defense Counsel), चम्बा विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता के विभिन्न पहलुओं तथा निःशुल्क कानूनी सहायता सेवाओं की उपलब्धता के संबंध में व्याख्यान एवं संवाद किया। इस संवाद का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा ।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहिन्दर सलारिया के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम संस्थान के विधिक प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य युवाओं में संवैधानिक मूल्यों, नागरिक उत्तरदायित्व तथा विधिक जागरूकता की संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। महाविद्यालय इस शैक्षणिक एवं जागरूकता संबंधी पहल को सफल बनाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्बा द्वारा प्रदान किए गए सहयोग एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता है।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विधिक प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं सहायक आचार्य श्री गुरदेव सिंह, सहायक आचार्य डॉ. जयश्री, श्री दिनेश कुमार, श्री शुभम डोगरा सहित महाविद्यालय के सभी गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारीकर्ता:
जनसंपर्क अधिकारी
राजकीय महाविद्यालय सलूणी
जिला चम्बा, हिमाचल प्रदेश
Chamba, Chamba | Nov 12, 2026