नागौर: राजस्थान सरकार की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज नागौर के दौरे पर रहेंगी, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत
Nagaur, Nagaur | Nov 3, 2024 राजस्थान सरकार की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज रविवार को नागौर के दौरे पर रहेगी। इस दौरान दोपहर 12 बजे के करीब नागौर पहुंचेगी। उसके बाद खींवसर में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। वहीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ चर्चा करेगी।