नागौर: खेराट गांव की एक ढाणी में आग लगने से सामान और चारा जल गया, शनिवार को पटवारी ने बनाई रिपोर्ट
Nagaur, Nagaur | Nov 2, 2024 खेराट गांव की एक ढाणी में आग लगने से सामान व चारा जला। शनिवार को पटवारी ने बनाई रिपोर्ट। जानकारी अनुसार निकटवर्ती गांव खेराट में शनिवार आग लग गई थी। जिसकी पटवारी ने दोपहर तीन बजे मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की। ढाणी में गैस चूल्हे के कारण आग लग गई, जिसमें झोपड़ी में रखा नगदी, घरेलू सामान, बिस्तर कपड़े, अनाज, आदि जलकर राख हो गए।