नागौर: 3 नवंबर को नागौर के दौरे पर रहेंगी डिप्टी CM दीया कुमारी, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत
Nagaur, Nagaur | Nov 2, 2024 राजस्थान सरकार की डिप्टी सीएम दिया कुमारी कल रविवार को नागौर जिले के दौरे पर रहेगी। इस दौरान वहीं दोपहर 12 बजे के करीब नागौर पहुंचेगी। उसके बाद खींवसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में वो शिरकत करेंगी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बताया कि राजस्थान की डिप्टी सीएम कल नागौर के खींवसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।