पीरो: लहर नहीं, सुनामी है! – बागी तेवर में मनोज उपाध्याय, पीरो में एमएलसी चुनाव में सियासी भूचाल
Piro, Bhojpur | Apr 24, 2026 भोजपुर-बक्सर एमएलसी चुनाव अब पूरी तरह से रणभूमि में बदल चुका है। जनता दल यूनाइटेड से बागी होकर मैदान में उतरे मनोज उपाध्याय ने नामांकन के बाद ऐसा सियासी दांव चला है कि पूरे इलाके में हलचल मच गई है। शुक्रवार की शाम 6 बजे के करीब सोशल मीडिया के जरिए प्रेस बयान देते हुए उन्होंने साफ कर दिया की इस बार चुनाव नहीं, वार्ड सदस्यों की लड़ाई है!”