भीलवाड़ा: 11 अप्रैल को 6 घंटे बिजली रहेगी बंद, 132 केवी लाइन कार्य के चलते ओम नगर सहित कई इलाकों में होगी कटौती
भीलवाड़ा। Avvnl के सहायक अभियंता राम मिलन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यू 132 केवी लाइन से जुड़े आवश्यक कार्य के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 11 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ओम नगर, अलीजा नगर, हैलेड रोड और 200 फीट रोड के आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी।